Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज (शनिवार) पंजाब में जालंधर के कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। श्री चौधरी को हार्ट अटैक आ गया , इसके तुरंत बाद उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि,रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने मीडिया से बताया कि, वे सुबह पूरी तरह से ठीक थे। स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वे राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। तभी उन्हें अटैक आया। चौधरी संतोख सिंह ने उनसे कहा … ज्योति हाऊ आर यू… और ऐसा कहते-कहते वे गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ है।
चौधरी संतोख का कल सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रविवार तक रोक दी है। अंतिम संस्कार के बाद फिर शुरू होगी। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने चौधरी संतोष सिंह के निधन पर दुख जताया है।
