न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। कांग्रेस पार्टी लगातार मुंबई में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए मुंबई कांग्रेस सभी वर्गों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने कारोबारी करुणाकर शेट्टी को ट्रेड एंड कॉमर्स सेल का उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
करुणाकर शेट्टी यह नियुक्ति मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप के आदेश पर ट्रेड एंड कॉमर्स सेल के मुंबई अध्यक्ष लक्ष्मण कोठरी ने किया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र करुणाकर शेट्टी को सौंपा।
करुणाकर शेट्टी की इस नियुक्ति पर उत्तर पश्चिम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश अवस्थी, महासचिव देवब्रत चौधरी उर्फ बंगाली बाबू, दिंडोशी स्लम सेल के अध्यक्ष पंकज राय सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
