भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक और निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी नेता राजा पटेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनसे 3 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है कि उनको पार्टी से क्यों नहीं निकाला जाए।
खबर है कि, उनके विवादित बयान से कांग्रेस तमाम शीर्ष नेता नाराज हैं। पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय ले लिया है। इसी संदर्भ में उन्हें पार्टी मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि, तीन दिन में जवाब दें, क्यों न आपको पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाय।
उधर खबर है कि, दमोह में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमे वे कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ किए जाने की बात कर रहे हैं। हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे। उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया।
