न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर धीरे धीरे दिखने लगा है। कार्यकर्ताओं और नेताओं में पार्टी कार्यों के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए लगता है कि, कांग्रेस कार्यकर्ता देश में नए बदलाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रभावित पार्टी नेता भी अब सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में पूर्व सांसद संजय निरुपम कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने पहुंचे। बगैर किसी झंडा, बैनर, पोस्टर के आयोजित इस कार्यक्रम में श्री निरुपम ने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ टी पार्टी की और उनके विचारों-सुझाओं से अवगत हुए। इस दौरान संजय निरुपम ने वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं को सुझाव भी दिया कि, सभी लोग बीच-बीच में समय निकाल कर पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाएं और उनके साथ संवाद स्थापित करें।

संजय निरुपम की इस नई पहल का तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला ने संजय निरुपम के सुझाओं का स्वागत करते हुए कहा कि, संजय जी पार्टी के जमीनी नेता हैं, हम सभी जब इनसे मिलते हैं, कुछ नया सीखने को मिलता है। संजय जी के नेतृत्व में दिंडोशी सहित उत्तर पश्चिम जिला के सभी विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है।
इसी तरह मुंबई PCC संतोष सिंह व प्रकाश अवस्थी ने संजय निरुपम के सुझाओं का स्वागत किया और इसे तत्काल अमल में लाने का आश्वासन दिया। दिंडोशी कांग्रेस के पुराने एवं कर्मठ सिपाही देवब्रत दत्ता चौधरी उर्फ बंगाली बाबू ने कहा कि, संजय निरुपम व जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के साथ संजय जी का एक साधारण नेता के रूप में मिलना और उनके विचारों से अवगत होना संजीवनी का कार्य कर रही है।
टी पार्टी के सफल आयोजन में जयकांत शुक्ला एवं संतोष सिंह की अहम भूमिका रही। इस मौके पर सेवादल के तालुका अध्यक्ष पंकज राय, करिया प्रसाद यादव, विनोद हौसिला प्रसाद मिश्रा, विजय सोनकर, मुकेश ओझा, बसंत लाल यादव, के एन दीक्षित, ओमप्रकाश पांडे, सुदर्शन सोनी, सतीश सिंह सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।