न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ। आज लखनऊ में प्रियंका गांधी की रैली की भीड़ देख निश्चित ही विरोधियों के पैर तले जमीन खिसक गई होगी। विशाल जनसमूह ने इस बात का पक्का संकेत दे दिया है कि, उत्तर प्रदेश बदलाव की ओर आगे बढ़ रहा है।

रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि, PM ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या CM ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं? छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ के चिनहट में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता में भारी उत्साह देखा गया। प्रियंका गांधी से मिलने के लिए भारी संख्या में महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की इस भीड़ को राजनीति के जानकार हलके में नहीं ले रहे हैं। निश्चित कांग्रेस चौंकाने वाले परिणाम देगी।