दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
घने कोहरे की वजह से लोगों को वाहन चलाने मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज वीकेंड होने की वजह से काफी लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। यही स्थिति सोमवार की रही तो, धुंध से वाहन जाम की समस्या बढ़ जाएगी।
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 398 है। तस्वीरें मुनिरका की हैं।