Manipuri election results: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कुल 618120 वोट मिले, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट प्राप्त हुए। 2 लाख 88 हजार 461वोटों की ऐतिहासिक अंतर से डिंपल जीती।
वर्ष 2019 में मुलायम सिंह यादव अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार से 94392 के अंतर से चुनाव जीते थे, जिसे उनकी बहू डिंपल यादव ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी, फिर भी जीत हासिल नहीं कर सकी।
