नोएडा। आज बुधवार सुबह नोएडा के नॉलेज पार्क अंतर्गत किसान संगठन नेता सुखबीर खलीफा द्वारा अपने साथियों सहित जीरो प्वाइंट एक्सप्रेसवे पर धारा-144 का उल्लंघन करते हुए जाम लगाया हुआ था। इस मामले मे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस ने किसान नेता सहित 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा पुलिस के अनुशार जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। जाम में फंसी एंबुलेंस में मरीज़ को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। बाद में यातायात बाधित करने और धारा 144 का उल्लंघन करने पर सुखबीर खलीफा उनके 28 साथियों और 200 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज़ हुई।
