विजय यादव
किसान आंदोलन को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ये आंदोलन अभी ख़त्म नहीं होगा। 27 नवंबर को हमारी बैठक है जिसके बाद हम आगे के निर्णय लेंगे। मोदी जी ने कहा है कि 1 जनवरी से किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी तो हम पूछेंगे कि कैसे दोगुनी होगी। किसानों की जीत तब होगी जब उन्हें अपनी फसलों के दाम मिल जाएंगे।
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सवाल किया है कि, किसानों के फसलों का जो नुकसान हुआ है और MSP की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि, MSP पर पक्का गारंटी कार्ड लेकर जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भाजपा को यह उम्मीद थी कि, किसान आंदोलन खत्म कर धरना स्थल से अपने घरों को लौट जाएंगे, लेकिन ऐसा होता कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
उधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को बताया है कि, आज कैबिनेट बैठक में कृषि क़ानूनों को औपचारिक रूप से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। अगले हफ्ते में पार्लियामेंट की कार्यवाही शुरू होगी वहां पर दोनों सदनों में कृषि क़ानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
