न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। दिंडोशी विधानसभा के पिंपरी पाड़ा स्थित क्वीन मैरी स्कूल में सैंकड़ो लोगों का मुफ्त में कोविड टीकाकरण किया गया। शिव स्वराज सेवा सहकारी संस्था व अमेरिकेयर्स इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फ्री कोविड कैंप में पहला और दूसरा डोज (खुराक) लोगों को दिया गया।
शिव स्वराज सेवा सहकारी संस्था के सिद्धार्थ रामू यादव ने बताया कि, अमेरिकेयर्स इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से यह फ्री वैक्सीनेशन कैंप दो दिनों तक चला। शनिवार 20 नवंबर और रविवार 21 नवंबर को बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन दी गई। खासकर बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए संस्था की ओर से उन्हे घर लाने और वापस जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी।
संस्था की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सी और पानी की भी व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस नेता रामू यादव व महिला कांग्रेस की श्रीमती त्रिना रामू यादव के मार्गदर्शन मे आयोजित इस वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने के लिए मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला, मुंबई कांग्रेस के सचिव संतोष सिंह, मुंबई सेवादल के महासचिव धनंजय तिवारी, उत्तर पश्चिम जिला उपाध्यक्ष प्रकाश अवस्थी, श्रीमती अनुसूया पवार, देवब्रत चौधरी (बंगाली), ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जनार्दन मिश्रा, नकुल यादव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
