न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। युथ फ़ॉर चेंज संस्था की ओर से मुंबई के कांदिवली (पश्चिम), पोइसर जिमखाना के पास इंद्रानगर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण केंद्र हाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों की आंखो का मुफ्त चेकअप किया गया, जिसमे करीब साढ़े 3 सौ लोगों को मुफ्त चश्मा दिया गया।
इसके पहले भी संस्था की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए संस्था द्वारा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाता रहा है। कोरोना महामारी के दौरान संस्था कई तरह की सेवाएं देती आई है। वाई एफ सी संस्था के अध्यक्ष निखिल व्यास की संकल्पना के तहत हर वर्ष ऐसे सामाजिक काम बिना किसी राजनीतिक मदद व राजनीतिक सहयोग से रहित यह कार्यक्रम किया जाता है। निखिल ने बताया संस्था का एकमात्र उद्देश्य युवाओं को ज्यादा से ज्यादा समाज कल्याण के लिए तैयार करना व गरीब जनता की मदद करना।
उन्होंने ने बताया कि आजका कार्यक्रम किसी राजनीतिक उद्देश्य से नही बल्कि समय की मांग के आधार पर किया जा रहा है। क्योंकि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। ऐसे में संस्था की तरफ से लोगो को मुफ्त रोशनी देने का काम किया जा रहा है आगे भी जारी रहेगा।
