न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। मुंबई कांग्रेस के महासचिव जयकांत शुक्ला द्वारा रविवार को दूसरे फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन दिंडोशी विधानसभा के संतोष नगर में किया गया।
इस मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डायबिटीज, ब्लड प्रेसर, डेंगू, मलेरिया जैसी तमाम बीमारियों का चेकअप किया गया।
ज्ञात हो कि जयकांत शुक्ला की ओर से लगातार दिंडोशी विधानसभा में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 7 नवंबर को दूसरा कैंप था। इसके पहले 31 अक्तूबर को पहले कैंप का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
