संदीप यादव
मुंबई। दिंडोशी विधानसभा के संतोष नगर स्थित शिवशाही प्रकल्प मे मुंबई कांग्रेस महासचिव जयकांत शुक्ला की ओर से शनिवार को मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

जयकांत शुक्ला द्वारा दिंडोशी विधानसभा में यह तीसरा कैंप लगाया गया था। इसके पहले 31 अक्तूबर और 7 नवंबर को विधानसभा के अलग – अलग क्षेत्रों मे कैंप का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के बाद शहर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी तेजी से बढ़ी है। इस तरह का मेडिकल कैंप लगाकर कांग्रेस का प्रयास है कि,बस्ती में ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच व उपचार किया जाय।
शिवशाही मे आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों का उपचार किया गया। डॉ संतोष के साथ अनुभवी चिकित्सकों ने सैंकड़ो लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराया। उपचार के लिए कैंप मे आई महिलाओं ने बताया कि, यहां हमारे स्वास्थ्य की जांच कर साथ दवाएं भी मुफ्त दी गई। औसतन इन दवाओं की कीमत 3 से 4 सौ के बीच होंगी।
कैंप के आयोजक जयकांत शुक्ला के साथ कांग्रेस के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, सेवादल के मुंबई महासचिव धनंजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश अवस्थी, सुनील शुक्ला, मुकेश ओझा, जिला महासचिव प्रमोद यादव (मास्टर), जिला महासचिव डॉ संतोष पाल, यूथ के दिंडोशी तालुका अध्यक्ष प्रतिश तिवारी, राहुल सिंह, वार्ड 41 के यूथ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, दिंडोशी उपाध्यक्ष बसंतलाल मौर्या, दिंडोशी सचिव राधेश्याम यादव, अच्छेलाल यादव, आशीष उपाध्याय, पप्पू यादव, प्रवीण पाटील आदि उपस्थित रहे।