न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
नागपुर। आगामी 6 मार्च को स्व० विश्वनाथ राय बहुउद्देशीय संस्था शब्द सुगंध नागपुर महाराष्ट्र ,अंतरा शब्दशक्ति वारासिवनी बालाघाट मध्य प्रदेश तथा जय माता जी सेवा संस्थान आमगांव महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सांय 6 बजे विराट कवि सम्मलेन का आयोजन बिंझली गांव में किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि स्वरूप आमदार सहसराम कोरोटे की उपस्थिति में देश के जाने माने ओज कवि पंकज अंगार ललितपुर उत्तर प्रदेश कवि दिनेश देहाती तिरोड़ी मध्यप्रदेश वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रीति समकित सुराना बालाघाट मध्यप्रदेश, कवि हेमंत बसंत मोहारे आमगांव महाराष्ट्र, कवियत्री डॉ वसुंधरा राय नागपुर, महाराष्ट्र कवयित्री अंकिता सिन्हा टाटानगर झारखंड, कवयित्री प्रियंका गुप्ता प्रिया रायगढ़ छत्तीसगढ़ , कवयित्री अंजू दमाहे (भरवेली) मध्यप्रदेश तथा कवि शशिभूषण स्नेही (बिलासपुर) छत्तीसगढ़ से सम्मलित होकर अपने शब्दों की सुगन्धित माला मां वीणावादनी के कमल चरणों में अर्पित करेंगे।
