न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) राजहंस सिंह ने रविवार को दिंडोशी विधानसभा में एक साथ कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्य सम्राट के रूप में अपनी पहचान रखने वाले विधायक राजहंस सिंह ने दिंडोशी विधानसभा में लगातार एक के बाद एक विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

रविवार को गांधी नगर, गोकुल नगर, क्रांति नगर आदि बस्तियों के अंबे मां चाल, शीतला माता आजाद चाल, भोलेनाथ चाल एवं आदर्श मित्र मंडल में कई ओपन शेड (लोहे की चादर का शेड) लगाए जाने का शुभारंभ किया। खासकर स्लम इलाकों में कोई कम्यूटी हाल नही होने से लोगों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह ओपन शेड लोगों के आयोजनों में बड़े मददगार होते हैं, जिसकी छांव में किसी भी मौसम में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।
कर्मठ भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि, राजहंस सिंह जी के विधायक बनने के साथ ही विधानसभा में विकास की आंधी बहने लगी है। इसके पहले भी अपने विधायक कार्यकाल में इन्होंने दिंडोशी विधानसभा में बहुत सारे जनहित कार्य किए थे, जिसका जीता जागता सबूत आज भी विधानसभा की अलग-अलग बस्तियों में देखा जा सकता है। कभी कुरार विलेज की पहचान रहने वाला शांताराम तालाब गंदे नाले में तब्दील हो गया था, जिसका कायाकल्प कर राजहंस सिंह जी ने तालाब की सुंदरता ही नही बढ़ाई बल्कि क्षेत्र के लोगों का मान सम्मान भी बढ़ाया है।
पप्पू सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा ने राजहंस सिंह को विधायक बनाकर आम जनमानस को एक ऐसा कर्मठ और समर्पित नेता भेंट किया है, जो रात दिन सिर्फ जनसाधारण के हित में कार्य करते हैं।
इस मौके पर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, वार्ड 38 के अध्यक्ष लालासाहेब उबाले, विजय शुक्ला, शिवानी मिश्रा, श्रीकांत यादव, राजेंद्र तिवारी, अजीत कामले, संतोष यादव, लक्ष्मी कांत पांडे, त्रिवेणी सिंह, विजय बहादुर यादव सहित सहित तमाम भाजपा नेता-कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।