मुंबई। देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पहली बार अपने जुड़वा बच्चों के साथ नजर आईं। शुक्रवार को जब वह अपने पति आनंद पीरामल के साथ मुंबई लौटी तो उनके परिवार ने उनका स्वागत किया। इस नव दंपति के घर इसी साल 20 नवंबर को जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है। एक लड़का और एक लड़की है।
