मुंबई। मुंबई में धारा 144 लागू होने की अफवाह है। मुंबई पुलिस ने इस तरह का कोई आदेश जारी नही किया है। ऐसी खबरों को जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने अफवाह बताया है।
उन्होंने कहा कि यह गलत है और इस तरह लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है। ज्ञात हो शुक्रवार को कुछ मीडिया चैनलों के हवाले से खबर चलाया जा रहा था कि मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई। 144 के तहत पूरे शहर में कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा, ऐसी अफवाह है कि सीआरपीसी की धारा 144 मुंबई में लागू है। यह गलत और कंफ्यूजन पैदा करने वाला है।
विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि ऐसी गलत अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही भ्रम फैलाएं। गौरतलब है कि शुक्रवार को ऐसी खबर थी कि मुंबई में 4 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी गई है। कहा जा रहा था कि शहर में शांति सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।
