न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ। हाल ही में गठित किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती लखनऊ के कमिश्नर से काफी नाराज़ हैं, इनकी नाराजगी भारी एक वीडियो भी खूब वायरल हो रही है।
सोनम चिश्ती को भारतीय जनता पार्टी से हाल ही में किन्नर कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनका एक वीडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम ने अधिकारियों पर नाराज़गी जताते हुए मौजूदा कमिश्नर को सस्पेंड करने की बात कर रही है।
सोनम चिश्ती वीडियो में बोल रही हैं कि, किन्नर बोर्ड का उपाध्यक्ष किस बात का उपाध्यक्ष बनाया है। योगी बाबा ने मुझे किस बात का उपाध्यक्ष बनाया है और उपाध्यक्ष बनने के बाद मैं रिक्शे से घूम रही हूं। अधिकारी लोग मेरी फाइल इधर से उधर घुमा रहे हैं और कल मैं जाकर योगी बाबा से मिलूंगी और या बताऊंगी की कमिश्नर 2 घंटे से गायब है जबकि मैं किन्नर बोर्ड की सदस्य हूँ। मैं योगी जी से मांग कर रही हूं कि ऐसे अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए नहीं तो आगे बुरा होगा, इतना ही नहीं सोनम ने यह भी कहा कि यह अधिकारी लोग भारतीय जनता पार्टी की छवि को खराब कर रहे हैं।
आपको बता दें भाजपा की किन्नर कल्याण बोर्ड से उपाध्यक्ष बनने के बाद ही सोनम ने कहा था कि, अखिलेश को मेरा श्राप है और वो अपने जीवन में कभी भी प्रदेश सत्ता में नहीं आएंगे। इस बयान के बाद ही सोनम लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित किन्नर कल्याण बोर्ड में लखनऊ की सोनम चिश्ती को उपाध्यक्ष बनाया है। सोनम कुछ महीने पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। इनके अलावा चार किन्नर सदस्य भी नामित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज की कौशल्या नन्द गिरी उर्फ टीना मां, गोरखपुर की किरन बाबा, जौनपुर की मधु उर्फ काजल व कासगंज की मो. आरिफ पूजा किन्नर शामिल हैं।
प्रदेश सरकार इसी साल 9 अगस्त को किन्नरों के कल्याण के लिए समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में 23 सदस्यीय किन्नर कल्याण बोर्ड गठित किया था। इसमें उपाध्यक्ष व पांच सदस्य किन्नर रखे जाने थे। प्रदेश सरकार ने उपाध्यक्ष व चार सदस्यों को नामित कर दिया था। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव समाज कल्याण बोर्ड के संयोजक हैं। महिला कल्याण, गृह, वित्त, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, नगर विकास, न्याय विभाग, बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, लखनऊ के पुलिस आयुक्त, किन्नर समुदाय के पांच प्रतिनिधि व उनके लिए काम करने वाले एनजीओ के दो प्रतिनिधि बोर्ड के सदस्य हैं। इसी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं सोनम चिश्ती।
