न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। समाजसेवी संस्था आरज़ू स्वाभिमान नागरिक समिति द्वारा निर्मित कल्याण (पूर्व) पिसवली में सस्ते दामो पर घर निम्न आय वर्ग के 800 परिवारों को उपलब्ध कराया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता ने घर की चाभी जरूरतमंद लोगों को वितरित किया, संस्था ने अबतक 3000 से अधिक घरों को मुंबई तथा उपनगरों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी का लाभ दिलाते हुए सस्ते दामो में उपलब्ध कराया है। संस्थाध्यक्ष मेहता ने बताया की हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य मुम्बई को झोपड़ा मुक्त करना है तथा गरीबो को सस्ते में घर उपलब्ध कराना है।
