Election Result CEO Delhi, MCD Chunav Parinam Delhi: 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर कब्जा जमाए बैठी भाजपा को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने उखाड़ फेंका है।
खबर लिखे जाने तक 250 वार्डों में 134 वार्डों पर आप ने जीत हासिल कर ली थी। 131 सीटों के साथ ही आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है। MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।
इसी के साथ अब दिल्ली की राज्य सरकार और नगर पालिका दोनो पर अरविंद केजरीवाल का कब्जा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर चुनाव जीती थी, यही फार्मूला उसने पंजाब में भी अपनाया और सरकार बना ली। कल (गुरुवार) को गुजरात चुनाव की मतगणना होगी। गुजरात में भी आप ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया है, हालांकि कांग्रेस ने भी अपने मेनिफेस्टो में मुफ्त बिजली की बात की है। अब देखना यह है कि, अरविंद केजरीवाल का जादू गुजरात पर कितना चलता है।
