न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी मुंबई व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 73 वें वर्ष पर कुरार गांव मालाड पूर्व में एक शिबिर का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक व्यक्तियों का मुफ्त में थायराइड चेकअप किया गया। इसी के साथ प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण समारोह का कार्यक्रम माननीय विधायक राजहंस सिंह के शुभ हाथों से किया गया।
इस कार्यक्रम को मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा एवम् व्यापार प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष जयेश जरीवाला के मार्गदर्शन में किया गया। साथ में कार्यकारी अध्यक्ष जयेश जोशी, महामंत्री अल्पेश शाह, उत्तर पश्चिम जिला के व्यापार प्रकोष्ठ व सिद्धिविनायक कुरार गांव व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवम् उत्तर पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष हेमल शाह, दिंडोशी मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, दिंडोशी व्यापार सेल अध्यक्ष गणेशाराम चौधरी व मंडल के बहु संख्या में महिला व पुरुष पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में विधायक राजहंस सिंह, वार्ड 47 के नगरसेवक विनोद मिश्रा एवम् वार्ड 37 की नगरसेविका श्रीमती प्रतिभा शिंदे विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यकम को सफल बनाने के लिए प्रदीप शर्मा और उनकी टीम ने अथक परिश्रम करने के साथ ही सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
