विजय यादव
मुंबई। भारत विकास परिषद के संस्थापक सूरज कुमार का जन्मशताब्दी समारोह भव्य आयोजन मुंबई के बिरला मातोश्री हाल में 18 दिसंबर, रविवार शाम 4.30 बजे किया जा रहा है। समारोह का आयोजन भारत विकास परिषद का कोंकण प्रान्त कर रहा है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे।
परिषद के क्षेत्रीय मीडिया प्रमुख नरेंद्र मौर्य ने बताया कि, डॉ सूरज प्रकाश जन्म शताब्दी समापन समारोह में सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माननीय मोहन भागवत की उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, गजेन्द्र सिंह संधू (अध्यक्ष भाविप) उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सूरज प्रकाश ने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ गहन विचार-मंथन के पश्चात् संपन्न वर्ग के लोगों को देश के गरीब, पिछड़े एवं वंचित भाई-बहनों की सेवा के उद्देश्य से 1963 में स्वामी विवेकानंद जन्मशताब्दी वर्ष में भारत विकास परिषद् की स्थापना की थी। आज परिषद की 1,500 से अधिक शाखाएं एवं 75000 से अधिक सदस्यों द्वारा अनेक प्रकल्पो के माध्यम से देश में अनेकों प्रकल्प चल रहे हैं।
