न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा के एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू करने के घंटे भर भीतर ही मनपा का पी उत्तर विभाग सामने आ गया और इनकी मांग को मानते हुए बंद पड़े कार्य को तत्काल शुरू करने का निर्णय लिया। मनपा के पी उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त ने इसका लिखित जवाब भाजपा नेता को दिया है। जनहित में भूख हड़ताल पर बैठे विनोद मिश्रा की मांग को मानते हुए मनपा ने मालाड पूर्व कुरार विलेज स्थित एसबीआई बैंक से संतोषी माता मंदिर तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू करने का आदेश ठेकेदार को दे दिया है।
ज्ञात हो कि मुंबई महानगर पालिका के नगरसेवक व मनपा में भाजपा नेता विनोद मिश्रा आज (मंगलवार) सुबह से भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की थी। तय समय पर सुबह करीब 11 बजे उन्होंने भूख हड़ताल शुरू भी कर दिया था, इसके ठीक एक घंटे बाद मनपा के अधिकारी वहां पहुंचे और अपनी गलती मानते हुए काम शुरू करने का वादा किया। इसके बाद भाजपा नेता ने हड़ताल खत्म कर दी। जिस रोड से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था, वहां ट्रैफिक की भी समस्या रहती है। इस नाते यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कार्य चलेगा, जिससे आम जनता को यातायात की समस्या नहीं हो।
इस संबंध में News stand18 ने सोमवार को खबर भी प्रकाशित किया था। भाजपा नेता विनोद मिश्रा उक्त कार्य को रोक जाने के लिए विरोधी दलों के नेताओं पर आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि, काम शुरू होने के बाद, विभिन्न राजनीतिक दलों शिवसेना (श्री उद्धव ठाकरे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस द्वारा काम बंद करा दिया गया था। मनपा की ओर से विनोद मिश्रा को दिए पत्र में सहायक आयुक्त ने इस बात की पुष्टि भी की है कि, स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से ट्रैफिक समस्या को लेकर शिकायत प्राप्त हुआ था।
सीवर लाइन के रुके कार्य को एक बार पुनः शुरू किए जाने के बाद स्थानीय जनता ने विनोद मिश्रा के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
