J P nadda: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आज दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।
पार्टी का मानना है 2024 में नड्डा के कार्यकाल में पार्टी को बड़ी सफलता मिल सकती है। अगले एक साल जून 2024 तक कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
जे पी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। जे पी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले साल तक 10 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह एक्सटेंशन किया गया है। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष अमित शाह को भी 2019 में लोकसभा चुनाव तक विस्तार दिया गया था।
