न्यूज़ स्टैंड18 नेटवर्क
जयपुर। महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा। यह कहना है राहुल गांधी का।
कांग्रेस की ओर से रविवार को जयपुर में आयोजित महंगाई विरोधी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है।
रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।
कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलावा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुई। रैली में देश भर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
