न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
जयपुर। कमरतोड़ महंगाई के बीच राजस्थान के लिए एक राहत भरी खबर है। अब यहां 1100 नही बल्कि 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई से राहत देने वाली और भी कई योजनाएं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लागू करने की तैयारी में हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सस्ते गैस सिलेंडर दिए जाने जानकारी स्वयं ट्विट कर दिया है। उन्होंने बताया है कि, योजना लागू होने से 1 अप्रेल, 2023 से 500 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से उज्जवला योजना से जुडे़, बीपीएल और गरीब लोगों को वर्ष में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। इससे महंगाई के इस दौर में आमजन पर आर्थिक बोझ कम हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया है कि, राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है।
अशोक गहलोत ने कहा है कि, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राज्य में योजना को लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई के सामान के किट उपलब्ध कराने के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में चल रहे 45 पोक्सो न्यायालयों हेतु निर्भया फण्ड में 60 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मिशन (फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट) निर्भया फण्ड के अंतर्गत प्रदेश में 45 पोक्सो न्यायालय संचालित हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की फण्डिंग की जाती है।
इस फण्ड हेतु 40.27 करोड़ रूपए राज्यनिधि मद में एवं 19.73 करोड़ रूपए केन्द्रीयांश मद में अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इससे इन पोक्सो न्यायालयों में पदस्थापित कर्मचारियों/अधिकारियों के आगामी माह के संवेतन का निर्बाध आहरण हो सकेगा।