मुंबई। आज राज्य और देश में सचमुच में लोकतंत्र है या नहीं इसका ज्वलंत उदाहरण कल (बुधवार) मुंबई मनपा में देखने को मिला, जहां कुछ लोग शिवसेना कार्यालय में घुस गए। इसके बाद मनपा प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय में ताला लगा दिया। हम कहते हैं यह कानून का राज्य है, लेकिन इसे कानून का राज्य नही कह सकते। यह कहना है शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत का।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ठोक शाही नही चलेगी, अगर ठोक शाही करना है तो, शिवसेना का पीछे नहीं हटेगी। जब शिवसैनिक वहां पहुंचे तब कैसी भागमभाग मची। यह सभी ने देखा। मुंबई का कार्यालय शिवसेना के पास ही रहेगा। आयुक्त या मुख्यमंत्री इसमें कुछ करना चाहते हैं, तो इन्हे बहुत सावधानी से पैर डालना होगा।
संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर इशारा करते हुए कहा कि, जिस भाजपा वाले तुम्हारे कार्यालय में घुसेंगे इसकी तुम्हे कल्पना तक नहीं होगी। गद्दार कहीं भी घुसते हैं। शिवसेना भवन पर शिंदे गुट के दावे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, एक बाप का होगा तो आयेगा। यह मैं ऑन रिकॉर्ड बोलता हूं। शिवसेना भवन बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित है और यह शिवसैनिकों का रहेगा। बालासाहेब के नाम से ही रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि, देवेंद्र फडणवीस क्लीनचिट देने का कारखाना खोल दिया है। बैंक लुटने वाले, आईएनएस विक्रांत के नाम पर सैकड़ो करोड़ का घपला करने वाले को क्लीनचिट। यह मामला यहीं रुकने वाला नही है, यह अदालत तक जाएगा।
