न्यूज स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। सरल गीता परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव मालाड (प) एस. वी. रोड, मालाड शॉपिंग सेंटर के पीछे स्थित श्री साईं दर्शन मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।

पं. सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों शिवभक्तों को मिला। भाजपा नेता धैरप शाह परिवार व इंद्रमणि पाण्डेय ने पूजन संकल्प ग्रहण किया। सुनील काबरा व विकास आर. अग्रवाल के संयोजन में संपन्न इस महोत्सव में राजेश मिश्रा, राजाराम माहेश्वरी, देवेन्द्र शुक्ला, अजय पोद्दार का विशेष सहयोग रहा। फलाहार व जलपान सेवा विनोद शर्मा, नानू सोढा, सुंदर पाण्डेय, सैयद जहूर आलम आदि ने संभाली। चेतन महोविया, असलम कुरैशी, अमर राठौड़, ध्रुव राठौड़, बलदेव सिंह मानकू (बिल्लाजी), आदि द्वारा जलपान व अतिथि सम्मान व्यवस्था की गयी। प्रसादम सेवा जय केटरिंग सर्विस की थी। शाम के सत्र में प्रसिद्ध गायक कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने भजन संध्या प्रस्तुत कर इस महोत्सव को सुरों से गूँथ दिया।

इस आयोजन में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव का अमूल्य योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर, सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा नेता विनोद शेलार, नगरसेवक विनोद मिश्रा, नगरसेविका सेजल देसाई व योगिता कोली, दक्षा पटेल, शंकर भानुशाली, कांग्रेस नेता नानू सोढा, कांग्रेस के मुंबई महासचिव जयकांत शुक्ला, मुंबई कांग्रेस सचिव मुन्ना मिश्रा, राजेन्द्र शिरसाट, प्रकाश अवस्थी, विनोद शर्मा, वशिष्ठ नारायण विश्वकर्मा, मुंबई केडिया समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, परमार्थ सेवा समिति के रामविलास माहेश्वरी, पवन लाठ, सुनील केडिया, नरेश छावछरिया, चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. अमर मिश्रा, अमित ओमप्रकाश दुबे, देवब्रत दत्ता चौधरी, पंकज राय, प्रमोद प्रजापति, करियाप्रसाद यादव, मुकेश ओझा आदि उपस्थित थे। समारोह के दौरान पत्रकार अशोक पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, उपेंद्र पंडित, गणेश पाण्डेय, अभय मिश्रा, अरुण उपाध्याय, एस. पी. यादव, विजय यादव, मेट्रो दिनांक के संपादक दीनानाथ तिवारी, आनन्द मिश्रा, अवनींद्र आशुतोष, विनोद पाण्डेय, शिवकुमार तिवारी, प्रेम चौबे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह संचालन व आभार प्रदर्शन विजय यादव व गंगाराम विश्वकर्मा ने किया।