Kesharinath Tripathi: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता केशरीनाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया। श्री त्रिपाठी 89 वर्ष के थे। उनके निधन पर तमाम भाजपा नेताओं और राजनीतिक दलों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री त्रिपाठी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह (8 जनवरी) करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। उनका घर पर चल ही इलाज चल रहा था। वह तीन बार विधानसभा अध्य्क्ष भी रहे। 10 नवंबर 1934 को उनका जन्म हुआ था। केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे।
