न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगर पालिका स्थित शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कार्यालय पर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट द्वारा कब्जा किए जाने की खबर है।
इस मामले को लेकर खबर लिखे जाने तक दोनो गुटों के बीच जोरदार हंगामा जारी था। शिवसेना से अलग होने के साथ ही एकनाथ शिंदे गुट असली शिवसेना होने का दावा कर रहा है। इसी को लेकर लगातार तनाव चल रहा है।
मुंबई महानगर पालिका में दोनो गुटों के बीच हंगामा की खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने में जुटी है।
