दौसा (राजस्थान)। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसका एक नजारा आज सुबह (रविवार) दौसा में देखने को मिला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही कुछ युवकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा में शामिल कुछ युवकों ने सचिन पायलट जिंदाबाद और हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो के नारे लगाए।
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह राजस्थान के दौसा के कालाखो से शुरू हुई। आज राजस्थान में 14वां दिन है (Bharat Jodo Yatra in Dausa)। आज की यात्रा दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कालाखो से रवाना हुई। यात्रा बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के मुकरपुरा चौराहे पर जाकर संपन्न होगी। यात्रा में सचिन पायलट भी मौजूद हैं।
तय कार्यक्रमानुसार यात्रा आज देर से शुरू हुई। राहुल गांधी को 7.30 बजे यहां से यात्रा शुरू करनी थी। इसके लिए बस स्टैंड के पास खाली भूमि पर स्टेज सजाया गया था, जहां बालाजी महाराज की सजी झांकी की राहुल गांधी विशेष रूप से पूजा-अर्चना व महाआरती कर पदयात्रा प्रारंभ हुई। दो पारियों में 7 घंटे में आज 22.6 किमी की दूरी तय कर रही है।
