नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर दिया है। कल (रविवार) को उन्हे मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।
विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लग गई है। सुक्खू के नाम की घोषणा से पहले पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद की रेस में अब तक आगे चल रहीं प्रतिभा सिंह के समर्थक सड़कों पर उतर आ गए हैं। इस निर्णय के बाद हिमाचल में विधायक दल की बैठक के बीच प्रतिभा सिंह के समर्थक विधानसभा के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने समर्थक विधायकों के साथ पहुंचे। उसके बाद प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी विधानसभा पहुंचे। वहीं, प्रतिभा सिंह के समर्थक खुलकर सुक्खू का विरोध कर रहे हैं।
