बिहार। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी बीती रात पलट गई, जिसमे 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
समाचार एजेंसी ANI ने बताया है कि बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की एक पुलिस की गाड़ी डुमरांव में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है जिन्हें डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ANI को बताया है कि, डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है।
