न्यूज़ स्टैंड18 डेस्क
मुंबई। सायबर ठगों ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को भी नहीं छोड़ा। उनके बैंक खाते का वेरिफिकेशन करने के नाम पर खाते से एक लाख के ऊपर की रकम साफ कर दिए। विनोद कांबली ने इस मामले की शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है।
कांबली ने बताया कि उन्हे एक व्यक्ति ने खुद को कोटक बैंक का अधिकारी बताते हुए फोन किया और कहा कि आप का kYC अपडेट करना है। अगर ऐसा नही करेंगे तो आप का कोई ट्रांजेक्शन नही हो पायेगा। जिसके बाद उसने कांबली को एक लिंक भेजा। कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख 13हजार 998 रुपये निकल गए।
एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के शिकार होने के बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
पैसा कट होते ही कांबली ने बांद्रा पुलिस और बैंक को इसकी जानकारी दी। साइबर पुलिस और बैंक की मदद से पैसों का लेनदेन रिवर्स करवा लिया गया है।
पुलिस अब उस अकाउंट होल्डर की डिटेल निकालने में लगी है, जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
