न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। घाटकोपर स्थित शांतिबाई किशोरचंद्र वर्धन जैन मंदिर मे नौ लाख सदस्यों वाली जैन साईट के प्रणेता गुरुदेव श्री भाग्यचंद्र विजय जी महाराज साहेब के भव्य चातुर्मास प्रवेश पर आल इंडिया जैन श्वेतांबर के अध्यक्ष चंपालाल वर्धन सहित जैन संघ के ट्रस्टीगणों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर जैन टेंपल ट्रस्ट और शान्ति सुधा पार्क जैन संघ द्वारा मणिभद्र वीर उपासक गुरुदेव के सानिध्य मे विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ो गुरुभक्त उपस्थित थे।
