News Politics

सावरकर को जानने के लिए राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? यह कहना है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का।
इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा है कि, राहुल गांधी पिछड़ो का अपमान कर रहे हैं। काले कारनामे, फिर काले कपड़े और अब ये काले जादू तक जाने वाले हैं। राहुल गांधी में इतना अहंकार है कि उन्होंने माफी नहीं मांगी और कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना। एक व्यक्ति की वजह से ये सत्र नहीं चलने दे रहे।
उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते। सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे। हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आज़ादी के लिए समर्पित थे। वीर सावरकर का तो अपना किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते।

Related posts

डाक टिकटों पर भी छाया रामराज : ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ से लेकर रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर डाक टिकट जारी

newsstand18@

भारत के सुनहरे भविष्य को गढ़ने का कार्य कर रहे नवोदय विद्यालय – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने ‘कवांट गेर मेला’ पर जारी किया डाक टिकट

newsstand18@