Entertainment

जल्द ही धूम मचाने वाले हैं वैष्णव देवा

Bollywood news: मुंबई। बॉलीवुड के फेमस म्यूज़िक डायरेक्टर वैष्णव देवा जल्द ही अपने नये गीत के साथ धूम मचाने जा रहे हैं। गीत के बोल हैं…” कितनी अच्छी सुबहा हुई है “। इस कर्णप्रिय गीत को लिखा है सुमन मधुर ने। संगीतकार और गायक वैष्णव देवा हैं।
मासूम फिल्म कंपनी के बैनर तले इस शानदार गीत को जल्द ही गाना डॉट कॉम, विंक, जियो सावन, एप्पल, यू ट्यूब म्यूजिक सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जायेगा। इस गीत को राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुना जा सकेगा।
गौरतलब हो कि वैष्णव देवा ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढकर एक गाना दिया है।
उन्होंने अल्ताफ राजा के साथ “जा बेवफा जा, हमें प्यार नहीं करना”, “जबसे दूर लगे हो रहने”, आंख ही ना रोई है, दिल भी तेरे प्यार में रोया है” आदि सुपर हिट गीतों का संगीत दिया है जिसके यू ट्यूब पर मिलियंस में व्यूअर्स हैं।
वैष्णव देवा ने बताया कि सुमन मधुर ने बहुत बेहतरीन गाना लिखा है, आशा है ये‌ दर्शकों को बहुत पसंद आयेगा।

Related posts

बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम को निर्देशित कर रहे हैं आजाद हुसैन

newsstand18@

“इंतकाम देखेगी” फेम सिंगर कृष्णा ने गाया रोमांटिक सॉन्ग

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@