News Politics

राहुल गांधी के साथ दो मुख्यमंत्रियों के गुजरात जाने पर भाजपा नाराज

Rahul Gandhi today news: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात की सूरत कोर्ट में जा रहे हैं। उनके साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़ के दोनो मुख्यमंत्री क्रमशः अशोक गहलोत व भूपेश बघेल भी पहुंच रहे हैं। इसी बात को लेकर भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने नाराजगी जताई है।
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से कहा है कि, यह क्या मतलब है कि मुख्यमंत्री कोर्ट में जा रहे हैं। यह नई परंपरा (को शुरू कर रहे हैं जो) दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक है। मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी से पूछताछ हुई थी तो क्या कार्यकर्ता निकले थे? सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दामाद जी (रॉबर्ट वाड्रा) से पूछताछ होती तो सब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर आ जाते हैं। यह दरबारी संस्कृति है जो दुर्भाग्यपूर्ण है और न्याय व्यवस्था का अपमान है।

Related posts

कैलाश मासूम ने योगी आदित्यनाथ को “भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड” से नवाजा

newsstand18@

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल में, किसानों को देंगे 21 हजार करोड़

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@