News Politics

“कोर्ट का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा”

Rahul Gandhi Defamation Case: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि, आज जो सूरत की कोर्ट का फैसला आया है, उससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। जिस पिछड़े वर्ग के लिए राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था, उन्हें गाली देने का काम किया था और ये सब करके गांधी परिवार को लगता था कि वो बचकर निकल जाएंगे, वह नहीं हो पाया है। कोर्ट का फैसला गांधी परिवार के मुंह पर तमाचा है। आज सूरत की कोर्ट से सिद्ध होता है कि कानून सबके लिए बराबर है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सूरत कोर्ट द्वारा खारिज की गई याचिका पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, हमने पहले भी ऐसा कहा कि उन्होंने(राहुल गांधी) खुद को कानून से ऊपर मान लिया है। उन्हें विशेष दर्ज़ा क्यों नहीं दिया जा रहा है, ऐसा उनके कुछ लोग बोल रहे हैं। जब कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझता है तो उसे लगता है कि मैंने कुछ गलती थोड़ी की है।

Related posts

नवनिर्मित अहमदाबाद सिटी मंडल कार्यालय का नवरंगपुरा प्रधान डाकघर भवन में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन

newsstand18@

नए संसद भवन पर विपक्ष के रुख पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, विपक्ष द्वारा इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय

newsstand18@

डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में मात्र 258 रुपए में 10 लाख का दुर्घटना बीमा

newsstand18@