Mumbai News

नासिक में भीषण जल संकट

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जहां लगातार राजनीतिक विवादों में उलझी हुई है, वहीं राज्य के नासिक में लोग भरी जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां जल संकट के बीच बोरधापाड़ा गांव के जनजातीय लोग कुएं से पानी लाने के लिए 2 किमी पैदल चलकर पानी ला रहे हैं।

एक महिला ने मीडिया को बताया, हमारे गांव में 2 कुंए हैं लेकिन वो सुख गए हैं इसलिए हमें पहाड़ी के नीचे से पानी लाना पड़ रहा है जो कि 2 किमी दूर है। हम 2 किमी पैदल चलकर पानी लाते हैं और इस दौरान कई महिलाओं को बहुत चोटें लग रही हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि हमें पानी की सुविधा जल्द से जल्द दें।
गर्मी के शुरुआती दौर में ही अभी भारी जल संकट देखा जा रहा तो, आगे समस्या और विकराल होने की संभावना है। खासकर महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका पहले से ही पानी की समस्या से जूझ रहा है।

Related posts

देश भर में 16 लाख से अधिक नवोदयन्स का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

कैलाश मासूम ने योगी आदित्यनाथ को “भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड” से नवाजा

newsstand18@

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद में ‘दि आइडियल एण्ड ग्रेट स्टैम्प्स’ पेंटिंग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

newsstand18@