Mumbai News

प्रधानमंत्री के मणिपुर बयान पर भड़के कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मणिपुर घटना को लेकर मुंबई कांग्रेस (उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ) के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कहा है कि, मोदी जी 36 सेकेंड का घड़ियाली आंसू बहा कर देश को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। यह लोग एक तरफ बेटी बचाओ का नारा देते हैं, दूसरी ओर बेटियों का अपमान करते हैं। उन्नाव कांड, हाथरस कांड जैसे अनगिनत उदाहरण सामने हैं। मणिपुर में आदिवासी महिला भाजपा शासन में खुले आम नंगी घुमाई जा रही है और देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का इस्तीफा तक मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी में जनसंघ के जमाने से महिला, आदिवासी, मजदूर और गरीबों के प्रति नफरत भरा हुआ है। इन्होंने बेटी बचाओ का जो नारा दिया था, दरअसल उन्होंने छुपा संदेश दे दिया था कि, बेटी बचाओ हम सत्ता में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि, आदिवासियों के प्रति ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश में देखा गया जहां, एक भाजपा पदाधिकारी ने खुले आम आदिवासी पर पेशाब कर दिया। आने वाले दिनों में जनता इन्हे मुंह तोड़ जवाब देगी।

Related posts

“जब पार्टी का अहंकार आसमान पर होता है, तो आवाजें कुचल दी जाती हैं”

newsstand18@

नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे (1 जुलाई): डाक ही नहीं, बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यवतमाल में, किसानों को देंगे 21 हजार करोड़

newsstand18@