Mumbai

परमार्थ सेवा समिति, मुम्बई का घाटकोपर स्टेशन में महारक्तदान शिबिर

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
परमार्थ सेवा समिति, मुंबई द्वारा 203 बॉ महारक्तदान शिविर घाटकोपर रेल्वे स्टेशन में संस्था के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 90 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया । शिविर में परमार्थ सेवा समिति के डॉ उत्तम जैन, संतोष सोमानी, आनन्द प्रकाश गुप्ता (मित्तल), सूरजभान अग्रवाल, कमल किशोर राठी, सुनील मंडलोई एवं रमनिकभाई रतनघायरा के साथ काफी लोगो ने शिविर में भाग लिया। सभी रक्क्तदाताओ को प्रमाणपत्र दिया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में के. जे. सोमैया कॉलेज और नायर हॉस्पिटल के डॉ और मेडिकल टीम का विशेष सहयोग रहा। व्यवस्था अनिल गरे ने की। परमार्थ सेवा समिति, मुंबई पिछले 16 बरसों से लगातार महारक्तदान शिबिर का आयोजन कर रही है। संस्था के अभी तक 203 शिविर के माध्यम से 20000 से ज्यादा यूनिट ब्लड एकत्रित कर गर्वनमेंट हॉस्पिटल्स को दे चुकी है। परमार्थ सेवा समिति द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन लोकल रेलवे स्टेशन सी. एस. टी., चर्चगेट, दादर, अंधेरी, घाटकोपर, ठाणे, वाशी आदि में किया जाता हैं।

Related posts

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप अग्रवाल ने सेंट्रल रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक को एंबुलेंस किया समर्पित

newsstand18@

भारत मर्चेंट्स चेम्बर श्रम कानून को सरल बनाने के लिये पुरज़ोर प्रयास करेगा: नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र पोद्दार

newsstand18@