Mumbai

मुंबई जीआरपी अनावश्यक व्यापारियों का बैग नहीं खुलवाएगी, भारत मर्चेंट चैंबर कार्यक्रम में कमिश्नर एम.राकेश का आश्वासन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
किसी भी व्यापारी का बिना किसी ठोस कारण रेलवे स्टेशन पर बैग चेक नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी व्यापारी को दिक्कत हो तो वो उनसे निजी तोर पर संपर्क कर सकते है। यह बात जीआरपी मुंबई कमिश्नर एम.राकेश कलासागर ने भारत मर्चेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कपड़ा व्यापारियों से कही।
इससे पहले चेंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि बार-बार व्यापारी रेलवे स्टेशनों पर जहाँ से मेल एक्सप्रेस का आना व जाना होता वहाँ पर जीआरपी बैग चेकिंग के नाम पर बैग खुलवाते है। तथा कुछ नकद मिलने पर लेन देन की माँग करते है। चेम्बर अध्यक्ष ने इन सभी स्टेशन पर बैग स्केनर लगाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर कमिश्नर राकेश कलासागर ने कहा उन्होंने रेलवे से स्कैनर की मांग की है। जिससे बैग चेकिंग खोल कर नहीं की जा सकेगी। अभी भी बैग चेकिंग बहुत आवश्यकता होने पर ही कैमरे के सामने की जाए ऐसा निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस समय मुंबई जीआरपी के पास 4500 कर्मचारियों की संख्या है। जिसमें से एक हिस्सा 37 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में सुरक्षा में रहता है। करीब 10 से 15 छोटे बच्चो व महिलाओं प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में मिलने पर उनके परिवार को ढूँढ कर उन्हें सपुर्द किया जाता है। तथा 8000 सीसी टीवी से आरपीएफ के साथ मिलकर सुरक्षा पर नज़र रखी जाती है।
चेंबर ट्रस्टी व जेडआरयूसीसी मेम्बर राजीव सिंगल ने कहा कि मुंबई अहमदाबाद पट्टा देश का आर्थिक पट्टा है। जहाँ कुल देश के कपड़े व ज्वेलरी का 80% व्यापार होता है। ऐसे में व्यापारियों को सुरक्षा के नाम बैग चेक करने के नाम पर हैरान नहीं किया जाना चाहिए। इस पर राकेश कलासागर ने कहा यात्री जीआरपी कंट्रोल के नंबर 1512 पर मदद ले सकता है। इस नंबर आने वाली शिकायत का वो फीड बैक भी लेते है। उनके दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले है।
उन्होंने ये भी निवेदन किया की कोई धारदार या नुकीली वस्तु लेकर यात्री ना चले। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। क्योंकि पीछे दो हादसे ऐसे ही धारदार वस्तुओं से हुए। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी योगेंद्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, विजय लोहिया, विष्णु केडिया, दीपक बुबना, पवन मित्तल, अशोक गुप्ता, आनंद सुरेका, राधेश्याम जालान आदि ने चर्चा में भाग लिया।

Related posts

गोल्डन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी परिवारों में कम्बल और अनाज वितरित

newsstand18@

देवेंद्र फडणवीस ने किसे कहा “तोते की जान बीएमसी में…”

newsstand18@

आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह

newsstand18@