Mumbai

प्रधानमंत्री के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह का करारा जवाब, बोले पहले अपने भीतर देखें

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान को लेकर कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री जी पहले अपनी पार्टी के भीतर झांक कर देखें वहां कितना परिवारवाद और भ्रष्टाचार है।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार आरोप लगाया था। इसी मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, भाजपा जितना परिवारवाद किसी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक हैं, सांसद दुष्यंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र, गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे, कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर, देवेंद्र प्रधान के पुत्र धर्मेंद्र प्रधान, प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन आदि।
उन्होंने कहा कि भाजपा के परिवारवाद की पूरी सूची लिखी जाय तो पन्ना कम पड़ जायेगा। रही बात भ्रष्टाचार की तो भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। यह लोग सेना के जवानों की शहादत के बाद पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाने के लिए खरीदे गए ताबूत में घोटाला किया। सेना के जूते की खरीदारी में इन्ही की सरकार में कमीशन खाया गया। मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला अभी देश भुला नहीं है। ताजा मामला दिल्ली से है, जहां ढाई सौ करोड़ में एक किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। CAG की पूरी रिपोर्ट अगर सच्चाई के साथ जनता के सामने आ जाय तो यह लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। देश की जनता अब इनकी कथनी और करनी को समझ गई है। 2024 में जनता इन्हे घर का रास्ता दिखाने के लिए कमर कस ली है।

Related posts

PM मोदी के 9 साल बेमिसाल! 9 साल में देश की कैसे बनी नई पहचान, विधायक राजहंस सिंह ने गिनाई उपलब्धियां

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@