Mumbai

रहेजा बिल्डर के निर्माणाधीन इमारत की साइड पर दो मजदूरों की मौत

विजय यादव
मुंबई।
मालाड पूर्व शांतिनगर, पिंपरीपाड़ा स्थित मनपा वाटर टैंक के पास एक निर्माणाधीन इमारत की साइड पर बिल्डर की लापरवाही से दो मजदूरों की मौत की खबर है। यह निर्माण कार्य मुंबई के रहेजा बिल्डर द्वारा किया जा रहा था।
बताया गया है कि, इमारत के पास बिल्डर द्वारा ड्रेनेज बनाया गया है। बुधवार को बगैर किसी सेफ्टी किट के ड्रेनेज की सफाई कर रहा एक मजदूर फिसलकर अंदर चला गया, जिसे निकालने के लिए दो लोग और गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों ड्रेनेज के अंदर फंस गए। बहुत देर बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकला जा सका। जिसमे उपचार पूर्व 50 वर्षीय जावेद शेख और 35 साल के राजू की मौत हो गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि, रहेजा बिल्डर निर्माण कार्य के सारे नियमों को दरकिनार कर बिल्डिंग का निर्माण कर रहा है। आपातकाल में मदद के लिए एक भी लाइफ गार्ड वहां मौजूद नही रहता। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे बी सिंह ने मृतक परिवार के आश्रितों को तत्काल आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। दुबारा ऐसी घटना नही हो इस नाते संबंधित विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@

महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव घोषित

newsstand18@