न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई। पश्चिम रेलवे के पूरे मुंबई डिवीज़न में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेज़ी से चल रहा है। जिसमे बोरीवली से बांद्रा व बोरीवली से ही विरार दोनों तरफ़ पांचवी छठी लाइन का काम तेज़ी से चल रहा है। बोरीवली से बांद्रा का काम कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा। यह बात पश्चिम रेलवे मुंबई डिवीज़न के डीआरएम पंकज सिंह ने भारत मर्चेंट्स चेम्बर के 67वे स्थापना दिवस पर कही।
उन्होंने आगे कहा कि दादर स्टेशन पर भी खार व बोरीवली की तरह डेक बनाने की मंज़ूरी दी जा चुकी है जिससे दादर स्टेशन के प्लेटफार्म पर भीड़ कम हो जाएगी। पश्चिम रेलवे को एक नया एसी रेक प्राप्त हो चुका है जिसका ट्रायल चल रहा है। जिससे दस से बारह एसी सेवाये प्रतिदिन बढ़ जाएगी। बुलेट ट्रेन का काम नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड देख रहा है तथा यह प्रोजेक्ट भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि रेल सेवा बढ़ाने पर जो खर्चा आता उससे चार-पाँच गुना अधिक अर्थव्यवस्था को लाभ होता है।
इससे पहले चेंबर अध्यक्ष मनोज जालान ने पंकज सिंह का स्वागत करते हुए मुंबई के प्लेटफार्म व रेलवे सेवाओं को वर्ल्ड क्लास बनाने की बात कही। जालान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मरीन लाइंस, चर्नी रोड, ग्रांट रोड जैसे व्यापारिक केन्द्रों के स्टेशनों को अधिक सुंदर बनाया जाना चाहिए। इन स्टेशनों पर लाखो व्यापारी यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना होता है और इनका राजस्व में भी बड़ा योगदान है। इस पर पंकज सिंह ने कहा कि मरीन लाइंस स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे पहले डीआरएम पंकज सिंह व सीनियर डीसीएम अभय चौहान ने चेंबर के 2026 कैलेंडर का विमोचन किया।
इस अवसर पर सीनियर डीसीएम अभय चौहान ने कहा कि जो यात्री टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर गलत टिकट बना लेते हैं उसे रोकने के लिए टिकटों पर एक कलर मार्किंग शुरू करने पर भी विचार भी किया जा रहा है। जिससे से ठगी को रोका जा सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मानद मंत्री नवीन बगड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया, ट्रस्टी व डीआरयूसीसी मेंबर राजीव सिंगल, श्रीप्रकाश केडिया, महेंद्र सोनावत, सुबोध गुप्ता आदि ने भी चर्चा में भाग लिया।
