Mumbai

सरल गीता परिवार की ओर साईं मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सरल गीता परिवार की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव मालाड (पश्चिम) स्थित श्री साईं दर्शन मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। पं. सुभाष मिश्र के नेतृत्व व अजय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों शिवभक्तों को मिला। संकल्प व पूजन तन्वी- धैरप शाह व गौरांगी-यश बंधवार ने किया। सुनील काबरा व विकास आर. अग्रवाल के संयोजन में संपन्न इस महोत्सव में राजेश मिश्रा, राजाराम माहेश्वरी, नटवर डागा, अनूप व सुनील त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा। शाम के सत्र में प्रसिद्ध गायक कमलेश उपाध्याय हरिपुरी ने भजन संध्या प्रस्तुत कर इस महोत्सव को सुरों से गूंथ दिया। इस अवसर पर गरबा किंग फेम मूसा पाईक ने भी विशेष प्रस्तुति दी। प्रसाद वितरण में चिराग हाथी, नरेश पटेल, जगदीश कपूर, अमर राठौड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विधायक अतुल भातखलकर, पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष विनोद मिश्रा, परमार्थ सेवा समिति के रामविलास माहेश्वरी, राजाराम माहेश्वरी पवन पुरोहित, पवन लाठ, कानबिहारी अग्रवाल, राजकुमार केडिया, नरेश छावछरिया, दीनदयाल मुरारका, आरयू सिंह, विनोद शेलार, नगरसेवक संजय कांबले, नरेंद्र राठौड़, भरत लिंबाचिया, कल्याणजी जाना, विनय सराफ, विजय भंडारी, गौतम शर्मा, राकेश त्रिपाठी, अल्पा राजेंद्र, दीप्ति सौमपुरा, दरबार चारक, हिम्मत राठौड़, नरेश पटेल, विनोद पांडे, जगदीश कपूर, मनदीप सिंह, राजू शिरशाद, नानू सोढा, चेतन महोविया, मुन्ना मिश्र, धनंजय तिवारी व पत्रकार शिवकुमार तिवारी, राजेश पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, संतोष साहू, कामता तिवारी, दिनेश चक्रवर्ती आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Weather Update: मुंबई में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी; रेलवे, सड़क यातायात बाधित

newsstand18@

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@