Mumbai

स्वचित फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
स्वचित फाउंडेशन ने आज मालाड पूर्व स्थित शिवधाम संकुल में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह शिविर फाउंडेशन की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।
फाउंडेशन के चेयरमैन संतोष सिंह ने इस अवसर पर कहा, “स्वचित फाउंडेशन लगातार ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा में जुटी रहती है। रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। यह दान न केवल शारीरिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी सबसे बड़ा योगदान है।
शिविर में फाउंडेशन के सचिन मौर्या, विनीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर सुबह से दोपहर तक चला, जिसमें स्वास्थ्य जांच, डॉक्टरों की टीम और आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया था।स्वचित फाउंडेशन नियमित रूप से रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य करती आ रही है। आज का शिविर भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने न केवल दर्जनों लोगों की मदद की बल्कि समाज में रक्तदान की भावना को और मजबूत किया।
संतोष सिंह ने सभी दाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Related posts

डॉ दिलीप मिश्रा भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड्स से सम्मानित

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@