Mumbai

कांग्रेस विचार विभाग की बैठक से जिला अध्यक्ष नदारत, पार्टी में खेमेबाजी हावी

न्यूज स्टैंड18 डेस्क
मुंबई।
वर्षा गायकवाड के मुंबई अध्यक्ष बनने के बाद लगा कि, कांग्रेस मे भीतरघात और गुट बाजी पर शायद कमी आयेगी, लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इसका एक ताजा उदाहरण उत्तर पश्चिम कांग्रेस जिला में देखने को मिला, जहां कांग्रेस विचार विभाग के एक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस नदारत रहे।
25 जून को गोरेगांव पूर्व संतोष नगर में कांग्रेस विचार विभाग की ओर से उत्तर पश्चिम जिला कार्यकारिणी की बैठक रखी गई थी, जिसमे जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के उपस्थित होने की खबर थी, लेकिन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उपस्थित नही थे। पार्टी सूत्रों के अनुशार जिला अध्यक्ष को बुलाया नही गया। इतना ही नहीं जिले की हर छोटी बड़ी सभाओं और कार्यक्रमों में उपस्थित रहने वाले पूर्व सांसद संजय निरुपम भी नदारत थे।
विचार विभाग के कार्यक्रम में ज्यादातर कुर्सियां खाली रहीं। खबर है कि, जिले के दिंडोशी विधानसभा में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी हावी हो गई है। यहां कई ऐसे लोग हैं जो, कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नही बुलाते, जिसकी वजह से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। अब देखना यह है कि, कांग्रेस की यह खेमेबाजी आगे बंद होती है या इसी तरह चलती रहेगी।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला का जन्मदिवस

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी20 प्रतिनिधियों के साथ जुहू बीच पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया

newsstand18@