Mumbai

मुंबई में लगातार बारिश, थोड़ी बारिश में भी घरों में घुस रहा पानी

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
शहर में शनिवार शाम से ही लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते कई निचले इलाकों में जल जमाव हो जा रहा है। सांताक्रुज, मालाड सहित तमाम सबवे के पास मुंबई मनपा ने मोटर पंप की व्यवस्था की है, जिससे पानी को निकाला जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों इसी तरह बरसात होने की संभावना है। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की भी खबर है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने ज्यादा दिक्कत होने पर छोटे बच्चों को स्कूल नही आने की छूट भी दी है।
बारिश से कांदिवली, दहिसर, मालाड, गोरेगांव, अंधेरी, विले पार्ले, मुलुंड, घाटकोपर, कुर्ला आदि में जगह जगह सड़कों पर पानी भर जाने की खबर है। अच्छी बात है कि, बरसात बीच बीच में रुक जा रही है, जिससे पानी निकल जा रहा है। मुंबई महानगर पालिका ने इस साल नालों की सफाई पर पूरा जोर लगाया था, इसके बावजूद आदतन लापरवाह ठेकेदारों ने अपना काम जिम्मेदारी से नही किया और घंटे भर की बारिश में गटर,नाले उफान मारने लगते हैं।
मनपा पी साउथ के अंतर्गत गोरेगांव पूर्व आरे सिगनल स्थित सर्वोदय नगर में एमएमआरडीए और मनपा की लापरवाही के चलते लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जा रहा है। यहां मेट्रो के लिए बने फूटपाथ को लोगों के घरों से ऊपर बना दिया गया है। सर्वोदय नगर के जो घर और दफ्तर सड़क से काफी ऊंचे थे आज सड़क से नीचे हो गए हैं और हल्की बारिश में भी सड़क का पानी लोगों के घरों में भर जा रहा है। लोगों का है कि, फूटपाथ बनाते समय ही ठेकेदार को थोड़ा नीचे बनाने आग्रह किया था, लेकिन ठेकेदार माना नही। एक तरह से एमएमआरडीए और मनपा ने जानबूझकर सर्वोदय नगर के लोगों के लिए परेशानी तैयाए कर दिया है।

Related posts

अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, क्या हुई बात?

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlíne

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@